ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग मं शुभमन गिल टॉप पर काबिज, विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग; जानें अन्य बल्लेबाजों का हाल

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष स्थान के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के करीब पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय नई आईसीसी रैंकिंग अपडेट में तीन स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नई दिल्ली: भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष स्थान के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के करीब पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय नई आईसीसी रैंकिंग अपडेट में तीन स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

829 अंकों के साथ रैंकिंग के शीर्ष पर बाबर की बढ़त घटकर सिर्फ छह रेटिंग अंकों की रह गई है. गिल (823 अंक) के साथ जल्द नंबर-1 पर अपना कब्जा जमा सकते हैं. आईसीसी विश्व कप में अब तक पांच पारियों में 157 रन बनाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान की रेटिंग गिर गई. Moeen Ali On England: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर आलराउंडर मोईन अली ने दिया बड़ा बयान, कहा- हर मैच जीतना पड़ेगा

गिल ने भारत के लिए सिर्फ तीन मैचों में 95 रन बनाए हैं, पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ 53 रनों की अपनी पारी के दम पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के 823 रेटिंग अंक हो गए हैं.

कोहली, जो वर्तमान में 2023 विश्व कप में 354 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमशः नाबाद 103 और 95 रन की पारी के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर (दो स्थान ऊपर) के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं.

हालांकि, गिल को दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जो पांच मैचों में तीन शतकों के साथ वर्तमान में 756 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखा है और वर्तमान में 725 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं.

गेंदबाजी सूची में ऑस्ट्रेलियाई जोश हेज़लवुड ने खुद को तालिका में शीर्ष (670 अंक) पर बरकरार रखा है, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 668 अंकों के साथ हेजलवुड के करीब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

टूर्नामेंट में अब तक सात विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज दो पायदान ऊपर तीसरे और करियर की नई उच्चतम रेटिंग पर पहुंच गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के अनुभवी मोहम्मद नबी (चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम ज़म्पा (चार पायदान ऊपर सातवें स्थान पर) ने भी शीर्ष 10 में भी जगह बना ली है.

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ऑलराउंडरों की वनडे रैंकिंग में आगे बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार मार्को जानसन इस सूची में 23 पायदान की छलांग लगाकर स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क के साथ 11वें स्थान पर हैं.

Share Now

Tags

Australia Australia and Netherlands Australia vs Netherlands BCCI Black Caps Cricket World Cup Cricket World Cup 2023 Glenn Maxwell Glenn Maxwell Scores Fastest ODI World Cup Hundred ICC ICC ODI World Cup ICC ODI World Cup 2023 IND vs NZ Jasprit Bumrah Kane Williamson Kuldeep Yadav Mohammed Siraj Netherlands New Zealand New Zealand Cricket ODI World Cup odi world cup 2023 Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill Team India Team India And New Zealand Team India vs New Zealand Trent Boult Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड कुलदीप यादव केन विलियमसन क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ग्लेन मैक्सवेल जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड क्रिकेट बीसीसीआई ब्लैक कैप्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\