ICC ODI Rankings: वनडे सीरीज से पहले जानिए आईसीसी रैंकिंग में कहां हैं भारत और इंग्लैंड, किस टीम का पलड़ा है भारी

भारत और इंग्लैंड के बीच आज (14 जुलाई) से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज से पहले अगर आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग पर नजर डालें, तो टीम इंडिया इंग्लैंड से काफी आगे नजर आती है. हालांकि, तीन मैचों की इस सीरीज के बाद दोनों टीमों की रेटिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Live Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 14 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-0 की हार के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज में शानदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma New Record: इंग्लैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, इंजमाम-उल-हक को छोड़कर हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

भारत और इंग्लैंड के बीच आज (14 जुलाई) से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज से पहले अगर आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग पर नजर डालें, तो टीम इंडिया इंग्लैंड से काफी आगे नजर आती है. हालांकि, तीन मैचों की इस सीरीज के बाद दोनों टीमों की रेटिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है.

टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया को हुआ नुकसान

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत में भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज थी. लेकिन पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार झेलने के बाद टीम इंडिया को पहला स्थान गंवाना पड़ा. अब इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन गई है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है. सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच रेटिंग अंकों का अच्छा-खासा अंतर था, लेकिन लगातार हार के कारण भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

वनडे रैंकिंग में भारत नंबर-1, इंग्लैंड आठवें स्थान पर

टी20 फॉर्मेट के उलट वनडे क्रिकेट में भारत की स्थिति बेहद मजबूत है. आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम 121 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. वहीं इंग्लैंड की टीम 89 रेटिंग अंकों के साथ आठवें नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमों के बीच रेटिंग का बड़ा अंतर है, जो इस समय भारत की वनडे में मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

क्या सीरीज के बाद बदलेगी रैंकिंग?

तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों की रेटिंग में बदलाव संभव है. हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत की नंबर-1 रैंकिंग पर तत्काल कोई खतरा नजर नहीं आता. भारतीय टीम की रेटिंग 121 है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के 110 रेटिंग अंक हैं. ऐसे में अगर भारत इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं भी कर पाता है, तब भी उसकी नंबर-1 रैंकिंग सुरक्षित रह सकती है. हालांकि, हार की स्थिति में टीम इंडिया की रेटिंग में गिरावट जरूर आ सकती है, जिसका असर भविष्य की आईसीसी रैंकिंग पर पड़ सकता है.

Share Now

Tags

Birmingham Weather Update Cricket News Edgbaston Stadium Pitch Report England cricket team england national cricket team Harry Brook ICC ODI Rankings ICC ODI Rankings Latest Update ICC Rankings ICC Team Rankings IND vs ENG IND vs ENG 1st ODI IND vs ENG Head to Head ind vs eng odi ind vs eng pitch report IND vs ENG weather report INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India No.1 ODI Team India vs England India vs England 1st ODI 2026 India vs England ODI Series Jasprit Bumrah Joe Root Jos Buttler live breaking news headlines LIVE Streaming ODI Cricket ODI Rankings One Day International playing XI Rohit Sharma Shubman Gill Team India Virat Kohli आईसीसी वनडे रैंकिंग इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंडिया इंग्लैंड हेड टू हेड इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला वनडे एजबेस्टन स्टेडियम पिच रिपोर्ट क्रिकेट न्यूज क्रिकेट समाचार जसप्रीत बुमराह जो रूट जोस बटलर टीम इंडिया पिच रिपोर्ट बर्मिंघम मौसम अपडेट भारत नंबर 1 भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय क्रिकेट टीम मैच प्रीव्यू मौसम रिपोर्ट रोहित शर्मा लाइव स्ट्रीमिंग वनडे क्रिकेट वनडे सीरीज वनडे सीरीज 2026 विराट कोहली शुभमन गिल संभावित प्लेइंग इलेवन हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें