ICC Men's Player of the Month: आईसीसी ने मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए क्रिस वोक्स समेत इन खिलाड़‍ियों को किया नॉमिनेट

वहीं क्रिस वोक्स ने श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम में वापसी की और श्रृंखला के शेष भाग में शानदार गेंदबाजी की. पांच में से तीन टेस्ट मैच खेलते हुए, वोक्स ने एशेज 2023 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ताज भी अपने नाम किया

जैक क्रॉली, क्रिस वोक्स (Photo Credit: Twitter/@mufaddal_vohra)

एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जैक क्रॉली और क्रिस वोक्स के साथ-साथ नीदरलैंड के युवा खिलाड़ी बास डी लीडे को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जुलाई) अवार्ड के लिए चुना गया है. आईसीसी ने जुलाई के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. लिस्ट में एशेज सीरीज में इंग्लैंड की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज जैक क्रॉली और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स शामिल हैं. जबकि तीसरा नाम नीदरलैंड्स के डी लीडे का है. यह भी पढ़ें: महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए एश्ले गार्डनर समेत ये खिलाड़ी हुई नॉमिनेट

जैक क्रॉली एशेज 2023 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, विशेष रूप से ओल्ड ट्रैफर्ड में उनकी 189 रन की पारी हमेशा यादगार रहेगी.

वहीं क्रिस वोक्स ने श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम में वापसी की और श्रृंखला के शेष भाग में शानदार गेंदबाजी की. पांच में से तीन टेस्ट मैच खेलते हुए, वोक्स ने एशेज 2023 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का ताज भी अपने नाम किया.

नीदरलैंड के डी लीडे ने जिम्बाब्वे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद हर कोई उनकी सराहना कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

AUstralia vs England, 5th Test Match Scorecard: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

Australia vs England 5th Test Day 2 Live Score Update: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs England 5th Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Australia vs England, 5th Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: सिडनी में दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मुकाबले से पहले यहां जानें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\