ICC CWC 2019: पूर्व पाक मंत्री सालार सुल्तानजई के नापाक बोल, कहा- धोनी शर्मनाक विदाई का ही हकदार था

पाकिस्तान के बलूचिस्तान पीटीआई चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर शर्मनाक बात कही है. जी हां सालार ने धोनी पर 'खेल को प्रदूषित करने' का आरोप लगाया और कहा कि वह न्यूजीलैंड से भारत के हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकदार था.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit-Getty)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 18 रनों से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. लेकिन इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जब तक तक मैदान में मौजूद थे तब तक हर क्रिकेट प्रशंसक को विश्वास था कि भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, लेकिन धोनी के रन आउट होते ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का भी सपना टूट गया.

फिलहाल भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो चूकी है. इसी बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान पीटीआई चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई (Salar Sultanzai) ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर शर्मनाक बात कही है. जी हां सालार ने धोनी पर 'खेल को प्रदूषित करने' का आरोप लगाया और कहा कि वह न्यूजीलैंड से भारत के हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकदार था.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर साधा निशाना, कहा- आपको आउट हो जाना चाहिए था

बता दें कि न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जहां एक छोर से लगातार भारतीय टीम अपना विकेट खो रही थी, वहीं ऐसे मौके पर धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत के मुहाने तक ले गए थे. इस मैच में धोनी ने 72 गेदों का सामना करते हुए 1 चौके और छक्के की मदद से 50 रनों की संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\