क्रिकेट

...तो क्या वर्ल्ड कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे कप्तान विराट कोहली?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. आईसीसी वेबसाइट पर मौजूद रपट के अनुसार, भारत को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच खेलना है.

...तो क्या वर्ल्ड कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे कप्तान विराट कोहली?
विराट कोहली: Photo Credits: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. आईसीसी वेबसाइट पर मौजूद रपट के अनुसार, भारत को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच खेलना है.

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर टीम को किसी मैच में, किसी स्थिति में जरूरत पड़ी तो मैं चार नंबर पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार हूं. मैं पहले भी इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुका हूं, इसलिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए मुझे कोई खास तैयारी की जरूरत नहीं है. तीन या चार नंबर पर मेरे खेल में कोई ज्यादा फर्क नहीं है."

भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो मैचों की T20 में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में वनडे सीरीज में टीम को कंगारुओं से सतर्क रहने की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते हैं और वे यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं.

यह भी पढ़ें- अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम

भारतीय कप्तान ने कहा, "दोनों टीमें एक-दूसरे को अच्छे से जानती हैं. आईपीएल में उनके खिलाड़ी यहां खेलते हैं और इसी वजह से वे यहां के हालातों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. हमें उन्हें हल्के में नहीं लेना है और आपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. अपने दिन पर ऑस्ट्रेलिया सब कुछ सही करती है, जीतने के लिए हमें उनसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा."

कोहली ने कलाई के भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने पिछले कुछ समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने युजवेंद्र और कुलदीप के रहते पिछले 52 मैचों में केवल 10 मैच हारे हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: कप्तान विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा- आईपीएल शुरू होने से पहले वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान हो जाएगा

कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि वे दोनों इस समय दुनिया में सबसे मजबूत स्पिन गेंदबाजी संयोजन है और मैं और टीम इससे बहुत खुश हैं. पिछले दो वर्षो में हमारी सफलता का मुख्य कारण बीच के ओवर रहे हैं, जिसमें उन्होंने काफी प्रभाव डाला और विकेट निकाले हैं. दोनों का संयोजन शानदार रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).