वर्ल्ड कप 2019: कप्तान विराट कोहली ने सीओए के सामने रखी अजीबोगरीब शर्त, मांगी ये चीजें
बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. ख़बरों के अनुसार खिलाडियों को इस दौरे के अनुसार केले खाने को नहीं मिले थे. इसी को लेकर कोहली और साथी खिलाडियों ने पूरे वर्ल्डकप के दौरान केले उपलब्ध करने की मांग की है
मुंबई: क्रिकेट का महाकुंभ अगले साल इंग्लैंड में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया की सभी बड़ी टीम भाग लेगी. सभी टीम अगले साल होने वाले वर्ल्डकप के लिए तैयारियों में भी जुट गई हैं. भारत भी वर्ल्डकप को लेकर अपनी खिलाडियों को आजमा रही है. इस बीच कप्तान कोहली ने ने सीओए के सामने रही अजीबोगरीब शर्त रखी हैं. कप्तान कोहली ने सीओए से ट्रेन से सफ़र, बीवियों को पूरे टूर के दौरान साथ रखने की इजाजत और केले की व्यवस्था करने को कहा है. इस तरह कैप्टन कोहली ने विश्व कप से पहले बोर्ड के सामने तीन मांगें रख दी हैं.
बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. ख़बरों के अनुसार खिलाडियों को इस दौरे के अनुसार केले खाने को नहीं मिले थे. इसी को लेकर कोहली और साथी खिलाडियों ने पूरे वर्ल्डकप के दौरान केले उपलब्ध करने की मांग की है.
यह भी पढ़े: कप्तान विराट कोहली पांचवे वनडे में इन दिग्गज खिलाडयों के साथ मैदान में उतर सकते हैं
वहीं, वर्ल्डकप में खिलाडियों के साथ पत्नियाँ रहेगी या नहीं इस बात पर फिलहाल फैसला नहीं हुआ है. हालांकि सीओए ने यह साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्रिकेटरों की पत्नियां अब टीम के साथ उसकी बस में टैवल करने के बजाय अलग वाहन से सफर करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

