ICC Cricket World Cup 2019: ऐसा मत कहिए भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा- पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को मानने से इनकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझकर हारी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पर दोषारोपण करना गलत होगा. पाकिस्तान के काफी पूर्व क्रिकेटरों ने आशंका जतायी थी कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में बाधा पहुंचायी.

कप्तान सरफराज अहमद (Photo Credits : IANS)

ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को मानने से इनकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझकर हारी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पर दोषारोपण करना गलत होगा. पाकिस्तान के काफी पूर्व क्रिकेटरों ने आशंका जतायी थी कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में बाधा पहुंचायी. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद टीम के विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में विफल होने से न तो शर्मसार हैं और न ही अपना पद छोड़ने के इच्छुक हैं.

उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपनी युवा टीम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं. लंदन से लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम ने खराब प्रदर्शन नहीं किया और टीम नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब थी. यह भी पढ़ें- सरफराज अहमद का बयान, कहा- दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले में टीम ने एक इकाई के तौर पर खेला

सरफराज ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें किसी भी चीज के लिये शर्मसार होने की जरूरत है. पहले पांच मैचों में हमारा समय मुश्किल रहा, विशेषकर भारत से हारने के बाद लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की और अंतिम चार मैच जीते, उस पर मुझे गर्व है.’’

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Shashi Tharoor Lift Incident: तिरुवनंतपुरम के होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, फायर एंड रेस्क्यू टीम ने 20 मिनट में सुरक्षित निकाला; बोले- 'हम सब ठीक हैं'

India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bhusawal-Wardha Passenger Train Viral Video: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला ने सिखाया सबक, यात्रियों ने पहनाई चूड़ियां और लगाया लिपस्टिक; देखें वीडियो

IND vs ENG 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी