ICC CWC 2019: दर्शकों ने विश्व कप अंकतालिका पर बारिश को दिया शीर्ष स्थान
आईसीसी विश्व कप-2019 में बारिश ने तीन मैचों को रद्द करा दिया. इसे प्रशंसकों ने आड़े हाथों ले लिया और एक प्रशंसक ने अंकतालिका में बारिश को पहला स्थान दे दिया. ट्वीटर पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें अंकतालिका में बताया गया है कि बारिश ने तीन मैच खेल हैं और तीनों जीत लिए हैं और वह छह अंकों के साथ पहले नंबर पर है.
ICC CWC 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 में बारिश ने तीन मैचों को रद्द करा दिया. इसे प्रशंसकों ने आड़े हाथों ले लिया और एक प्रशंसक ने अंकतालिका में बारिश को पहला स्थान दे दिया. ट्वीटर पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें अंकतालिका में बताया गया है कि बारिश ने तीन मैच खेल हैं और तीनों जीत लिए हैं और वह छह अंकों के साथ पहले नंबर पर है.
दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. आईसीसी ने कुछ दिन पहले एक बयान में कहा था कि अगर वो रिजर्व डे रखती तो उसके लिए आयोजन में काफी मुश्किल आती.
यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: शिखर धवन को लेकर अच्छी खबर, कोच बोले- वर्ल्ड कप में जल्द कर सकते हैं वापसी
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डे रिचर्डसन ने एक बयान में कहा था, "विश्व कप में हर मैच का रिजर्व डे रखने से टूर्नामेंट की समय सीमा में इजाफा हो जाता और आयोजन काफी मुश्किल भी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

