ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मौजूदा विश्व कप में केवल दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में उनका प्रदर्शन दमदार रहा है. शमी ने कहा कि वह टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय खुद को देंगे.

मोहम्मद शमी (Photo Credits : Twitter)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने मौजूदा विश्व कप में केवल दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में उनका प्रदर्शन दमदार रहा है. शमी ने कहा कि वह टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय खुद को देंगे. शमी पर पिछले साल घरेलू हिंसा का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया गया था और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे.

दो मैचों में शमी ने महज 3.46 की इकॉनमी रेट के साथ कुल आठ विकेट चटकाए हैं.  वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 रनों से जीत दर्ज करने के बाद शमी ने कहा, "श्रेय? मेरे आलावा किसको दूंगा. मैं इसका पूरा श्रेय खुद को दूंगा."

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

शमी ने कहा, 'बहुत कुछ झेला है. पिछले 18 महीनों में जो भी हुआ, वो मेरे साथ हुआ है और सबकुछ मुझे ही झेलना पड़ा इसलिए मैं सारा श्रेय खुद को दूंगा."

उन्होंने कहा कि पुराना मामला खत्म हो चुका है और उनका पूरा ध्यान देश के लिए अच्छा खेलने पर केंद्रित है. शमी ने कहा, "हां, मैं समझता हूं खुदा ने मुझे सबसे लड़ने की ताकत दी, पारिवारिक मामलों से लेकर फिटनेस तक. अब मेरा पूरा ध्यान देश के लिए दमदार प्रदर्शन करने पर केंद्रित है."

शमी ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत की है. उन्होंने कहा, "मैं एकमात्र खिलाड़ी नहीं था जो यो-यो टेस्ट में फेल हुआ. कभी-कभी आपकी लय खराब हो जाती है. मैं फेल हुआ वो अलग चीज है, लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस बेहतर की. मैं अभी अच्छे जोन में हूं, मैंने अपना वजन कम किया है और हर चीज मेरे पक्ष में काम कर रही है."

भारत एकमात्र ऐसी टीम है जो इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 12 अंकों की जरूरत है. उसके खाते में छह मैचों से 11 अंक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\