ICC Cricket World Cup 2019: बुमराह ने खोला बड़ा राज, बताया कैसे फेंकते हैं इतने सटीक यॉर्कर

पिछले कुछ सालों में अपने शानदार प्रदर्शन से बुमराह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय टीम की कामयाबी में भी उनका अहम योगदान रहा हैं. उन्होंने अभी तक 56 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 99 विकेट लिए हैं.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Photo: IANS)

टीम इंडिया ने बुधवार को रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 28 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही कोहली की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच गयी है. टीम इंडिया द्वारा बनाए गए 315 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने जीत के लिए संघर्ष किया मगर 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में छह जीत, एक हार और एक रद्द मैच के बाद 13 अंक हो गए हैं. वह दूसरे स्थान पर ही कायम हैं.

भारतीय टीम के लिए इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने चार विकेट लिए. इसके साथ ही अहम मोड़ पर सब्बीर और सैफउद्दीन की जोड़ी को तोड़ा और मैच को भारत के पक्ष में किया. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जब बुमराह से पूछा गया कि वह इतने सटीक यॉर्कर कैसे डालते हैं तो सुनिए उनका जवाब क्या था.

बता दें कि पिछले कुछ सालों में अपने शानदार प्रदर्शन से बुमराह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय टीम की कामयाबी में भी उनका अहम योगदान रहा हैं. उन्होंने अभी तक 56 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 99 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट