क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही होगा मैच, यह है वजह

पाकिस्तान ने हाल ही में रांची में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने सीआरपीएफ जवानों के श्रृद्धांजलि देने के लिए उनके द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली टोपी पहनी थी. पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था. इस पर रिचर्डसन ने कहा कि बीसीसीआई ने इसके लिए पूर्व में ही इजाजत ले ली थी.

ICC Cricket World Cup 2019: टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही होगा मैच, यह है वजह
भारत बनाम पाकिस्तान मैच (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने सोमवार को कहा कि आगामी विश्व कप के दौरान होने वाले भारत तथा पाकिस्तान (India vs Pakistan World Cup 2019) मुकाबले पर कोई खतरा नहीं है. रिचर्डसन ने कहा कि दोनों टीमें आईसीसी के साथ खेलने को लेकर वचनबद्ध हैं और इन दोनों के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाला मुकाबला नियम समय पर होगा. पुलवामा (Pulwama Terrorist Attack) में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले में भारत के 40 सीआरपीएफ जवानों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी स्तर पर क्रिकेट रिश्ता नहीं रखने की बात कही थी और तभी से इस मुकाबले पर आशंका के बादल मंडरा रहे थे.

लोगों की मांग को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित प्रशासकों की समिति ने आईसीसी को पत्र लिखकर इस मैच में नहीं खेलने और बाकी देशों द्वारा भी पाकिस्तान का बहिष्कार करने की अपील की थी. रिचर्डसन ने कहा, "सभी प्रतिभागी टीमों ने एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं और इस कारण उन्हें विश्व कप के हर मैच में खेलना होगा. अगर कोई टीम खेलने से इंकार करती है तो फिर उस मैच का पूरा अंक दूसरी टीम को दे दिया जाएगा."

यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, 6 महीने तक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संस्था के साथ करेगी काम

पाकिस्तान ने हाल ही में रांची में खेले गए वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने सीआरपीएफ जवानों के श्रृद्धांजलि देने के लिए उनके द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली टोपी पहनी थी. पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था. इस पर रिचर्डसन ने कहा कि बीसीसीआई ने इसके लिए पूर्व में ही इजाजत ले ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).