ICC CWC 2019: अंगूठा फ्रैक्चर होने के बावजूद शिखर धवन जिम में कर रहे हैं कड़ी मेहनत, देखें वीडियो

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की एक तेज गेंद की वजह से अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे थे.

शिखर धवन जीम में वर्कआउट करते हुए (Photo Credits: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की एक तेज गेंद की वजह से अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे थे. जिसकी वजह से वह मैदान में फील्डिंग के दौरान भी नहीं उतरे, बाद में उपचार के दौरान पता चला उनके अंगूठे में फ्रैक्चर आ गया है जिसकी वजह से वह लगभग विश्व कप के तीन मैचों से बाहर हो गए हैं.

बता दें कि धवन भले ही वर्ल्ड कप 2019 से तीन हफ्तों के लिए बाहर हो चुके हैं, लेकिन उनके हौसले अब भी बुलंद हैं और वह चोट के बावजूद जिम में वर्कआउट कर रहे हैं. जी हां धवन ने आज खुद अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में वर्कआउट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: शिखर धवन को लेकर अच्छी खबर, कोच बोले- वर्ल्ड कप में जल्द कर सकते हैं वापसी

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह की स्थिति को आप दुस्वप्न बना सकते हो या फिर इससे वापसी के लिए एक मौके के रुप में उपयोग कर सकते हो. जल्दी फिट होने के लिए आए सभी संदेशों के लिए आभार.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल