ICC Cricket World Cup 2019: इस परिवार ने पार की जुनूनियत की सारी हदें, भारत का मैच देखने के लिए किया ये बड़ा काम

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है. बहुत से भारतीय फैन्स टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए इंग्लैंड भी गए हुए हैं. हाल ही में सुपरफैन दादी चारूलता जी का जोशीला अंदाज भी सुर्खियों में था. अब एक परिवार ने भी जुनूनियत की सारी हदें पार कर दी हैं. दरअसल, सिंगापुर की एक फैमिली भारतीय टीम को चीयर करने के लिए कार से लंदन पहुंच गई.

भारत का मैच देखने के लिए इस परिवार ने पार की जुनूनियत की सारी हदें (Photo Credits: Facebook)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है. बहुत से भारतीय फैन्स टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए इंग्लैंड (England) भी गए हुए हैं. हाल ही में सुपरफैन दादी चारूलता जी का जोशीला अंदाज भी सुर्खियों में था. अब एक परिवार ने भी जुनूनियत की सारी हदें पार कर दी हैं. दरअसल, सिंगापुर की एक फैमिली भारतीय टीम (Indian Team) को चीयर करने के लिए कार से लंदन पहुंच गई. उन्हें ये सफर तय करने में 1 महीने से भी ज्यादा का समय लगा.

परिवार के सभी सदस्यों ने 17 मई को अपने सफर की शुरुआत की थी. 17 देशों के बॉर्डर पार करने के बाद 5 जुलाई को ये परिवार लंदन पहुंचा. इस परिवार को ये उम्मीद है कि वे 14 जुलाई को लॉर्ड्स में भारतीय टीम के लिए चीयर करेंगे. एक नजर डालिए कुछ तस्वीरों पर:-

 

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019: पेप्सी के विज्ञापन में नजर आई टीम इंडिया की सुपर फैन दादी चारुलता पटेल, देखें वीडियो

आपको बता दें कि विश्व कप में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. 46.1 ओवर्स तक कीवी टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन था. अभी बारिश ने मैच में रुकावट डाल दी है. दोनों टीमें आज का मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड