ICC CWC 2019: डिविलियर्स ने किया खुलासा, बताया विश्‍व कप से पहले कप्‍तान डु प्‍लेसिस से क्‍या हुई थी बातचीत

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि उन्होंने कभी भी विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए जिद नहीं की थी, लेकिन साथ ही माना कि विश्व कप टीम की घोषणा से पहले उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनऔपचारिक बातों में कहा था कि 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.

एबी डी विलियर्स (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) ने कहा है कि उन्होंने कभी भी विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए जिद नहीं की थी, लेकिन साथ ही माना कि विश्व कप टीम की घोषणा से पहले उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनऔपचारिक बातों में कहा था कि 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.' वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुतबिक, डिविलियर्स ने बताया है कि जब मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी तब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक सदस्य ने उनसे पूछा था कि क्या वे विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे और तब इस दिग्गज बल्लेबाज ने हां कहा था लेकिन साथ ही डिविलियर्स ने कहा है कि इस हां का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए जिद की थी.

डिविलियर्स ने कहा, "जिस दिन मैंने संन्यास की घोषणा की उस दिन एक शख्स ने मुझे पूछा था कि क्या विश्व कप के लिए मेरी तरफ से दरवाजे खुले हुए हैं. मुझसे पूछा गया था, मैंने अपनी तरफ से प्रस्ताव नहीं रखा था. मुझे उस समय नहीं कहना चाहिए था, लेकिन मेरी स्वाभिवक भावना थी कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं आ सकता हूं." पूर्व कप्तान ने कहा, "इसके बाद सप्ताह और महीने निकल गए लेकिन मेरा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका या टीम से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं रहा. मैंने उन्हें फोन नहीं किया और न ही उन्होंने मुझे. मैंने अपना फैसला ले लिया था और टीम भी आगे बढ़ रही थी."

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: मिशेल स्टार्क ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा वर्षो पुराना रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

उन्होंने कहा, "फाफ और मैं स्कूल के जमाने से दोस्त रहे हैं और विश्व कप टीम की घोषणा से दो दिन पहले, मैंने उनसे बात की थी. मैं इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में अच्छी फॉर्म में था और हल्के में ही मैंने वो बात दोहरा दी थी जो एक साल पहले कही थी कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.. 'अगर जरूरत पड़ी तो'." जून में सीएसए की चयन समिति के अध्यक्ष लिंडा जोंडी ने कहा था कि डिविलियर्स की विश्व कप टीम में वापसी की इच्छा से वह हैरान थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड