क्रिकेट से 'गद्दारी' करने पर अब मिलेगी ये सजा, ICC ने कड़े किए सजा के नियम

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आईसीसी अब आचार सहिंता के उल्लंघन मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा. बैठक में मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन भी मौजूद थे.

बाल टेम्परिंग के दोषियों को अब मिलेगी कड़ी सजा (Representational Image | Official ICC Logo

डबलिन. हाल के दिनों में बढ़ रही बाल टेम्परिंग की घटनाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके दोषियों पर अब छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने यहां अपनी वार्षिक बैठक के दौरान यह फैसला लिया है. बैठक में इसके आचार सहिंता में भी बदलाव किया गया है. नए नियम के मुताबिक लेवल-2 के अपराध को अपग्रेड कर अब लेबल-3 का अपराध कर दिया गया है.

पहले आठ निलंबन अंक मिलने पर खिलाड़ी पर चार टेस्ट या आठ वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 निलंबन अंक कर दिया गया है जिसके तहत अब खिलाड़ी पर छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का बैन लगाया जाएगा.

मार्च में दक्षिण अफ्रीका में स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट को बाल टेम्परिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी को लेवल-3 अपराध की सजा को और कठोर बनाने पर मजबूर होना पड़ा.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बाल टेम्परिंग मामले में स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का जबकि बेनक्राफ्ट पर नौ माह का प्रतिबंध लगा रखा है. हाल के दिनों में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल पर भी बाल टेम्परिंग मामले में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था.

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आईसीसी अब आचार सहिंता के उल्लंघन मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा. बैठक में मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन भी मौजूद थे.

क्रिकेट समिति ने यह भी कहा कि मैच रेफरी अब लेवल-1, 2 और लेवल-3 के अनुसार लगाए गए आरोपों की भी सुनवाई करेगा. इसके अलावा खिलाड़ियों के खराब व्यवहार के लिए कड़े प्रतिबंध लागाने का निर्णय किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस