मुझे लगता है कि खिलाड़ियों और संगठनों के लिए पाकिस्तान को ना कहना आसान है : Usman Khawaja

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का मानना है कि खिलाड़ियों और टीमों के लिए पाकिस्तान दौरे को ना कहना बहुत आसान है. उनका यह भी मानना है कि अगर भारत के साथ ऐसा होता तो परिदृश्य अलग होते.

उस्मान ख्वाजा (Photo Credit: PTI)

ब्रिस्बेन, 23 सितम्बर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का मानना है कि खिलाड़ियों और टीमों के लिए पाकिस्तान (Pakistan) दौरे को ना कहना बहुत आसान है. उनका यह भी मानना है कि अगर भारत के साथ ऐसा होता तो परिदृश्य अलग होते. पिछले शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने पहला वनडे शुरू होने के कुछ देर पहले ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दौरा रद्द कर दिया था. इसके बाद सोमवार को इंग्लैंड ने अक्टूबर-नवंबर में पुरुष और महिला टीमों के पाकिस्तान दौरे को भी रद्द कर दिया. यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup 2007 Final: पाकिस्तान को हराकर आज ही के दिन Team India ने रचा था नया इतिहास

ख्वाजा ने कहा, "मुझे लगता है कि खिलाड़ियों और संगठनों के लिए पाकिस्तान को ना कहना बहुत आसान है, क्योंकि यह पाकिस्तान है. मुझे लगता है कि अगर बांग्लादेश होता तो भी यही बात लागू होती. लेकिन कोई भी भारत को ना नहीं कहेगा, अगर वे इसी स्थिति में हों. "उन्होंने कहा, "पैसा बोलता है, हम सभी जानते हैं और यह शायद इसका एक बड़ा हिस्सा है. वे अपने टूर्नामेंट के माध्यम से बार-बार साबित करते रहते हैं कि क्रिकेट खेलने के लिए यह एक सुरक्षित जगह है. मुझे लगता है कि कोई कारण नहीं है कि हमें वापस नहीं जाना चाहिए. "

ख्वाजा ने कहा, "बहुत सुरक्षा है. भारी सुरक्षा. मैंने लोगों के सुरक्षित महसूस करने के बारे में रिपोर्ट के अलावा कुछ नहीं सुना है. "ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद में हुआ था और वह पांच साल की उम्र में सिडनी चले गए थे. उन्होंने अगस्त 2019 में इंग्लैंड में एशेज सीरीज के बाद टेस्ट मैच नहीं खेला है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\