विराट कोहली ने कहा- मैं आईपीएल में भी ओपनिंग करने जा रहा हूं

पांचवें और निर्णायक टी20 मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आगामी आईपीएल में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के उतरेंगे. कोहली ने शनिवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

अहमदाबाद, 20 मार्च: पांचवें और निर्णायक टी20 मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आगामी आईपीएल में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के उतरेंगे. कोहली ने शनिवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की. कोहली ने नाबाद 80 रन बनाए. कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. भारत ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "आज एक क्लासिक रोहित शर्मा था. और फिर सूर्यकुमार ने नंबर तीन पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की. फिर हार्दिक ने इसे खत्म किया. मैं आईपीएल में भी ओपनिंग करने जा रहा हूं. पहले भी विभिन्न नंबरों पर बल्लेबाजी कर चुका हूं. लेकिन मुझे लगता है कि अभी हमारे पास मजबूत मध्यक्रम है. निश्चित रूप से रोहित को शीर्ष पर लाना पसंद करेंगे."

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 5th T20I 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को दिग्गजों ने सराहा

उन्होंने आगे कहा, " यह हमारे लिए एक सम्पूर्ण मैच था. हमने पूरी तरह से अपने प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर धकेल दिया. यहां तक कि इतने अधिक ओस के साथ, पिछले मैच की तरह हमने फिर से स्कोर का बचाव किया है. ऋषभ और अय्यर को मौका नहीं मिलने के बावजूद हमने 224 रन बनाए. हमारी बल्लेबाजी की गहराई अच्छी है. आज मेरे और रोहित, दोनों के ही इरादे सकारात्मक थे. हमें पता था कि हम एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड