हैदराबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 127 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत
उमेश यादव (4/45) और रवींद्र जडेजा (3/12) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रनों पर समेट दी.
हैदराबाद: उमेश यादव (4/45) और रवींद्र जडेजा (3/12) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रनों पर समेट दी. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है.
वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सुनील एंब्रिस ने सबसे अधिक 38 रन बनाए वहीं, शाई होप ने 28 रन बनाए. इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज अहम योगदान नहीं दे सका. भारत के लिए उमेश ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जडेजा को तीन विकेट हासिल हुए. रविचंद्रन अश्विन को दो और कुलदीप यादव एक सफलता मिली.
संबंधित खबरें
New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Stats: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Video Highlights: ऑकलैंड में टॉम लैथम ने खेली धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स
Most Successful Captains in IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान, जानिए किसने कितने मैच खेले और कितनी जीत दिलाई
TATA IPL Special Story: आंकड़ों और रिकॉर्ड्स की वो दुनिया जिसने बदला टी20 क्रिकेट का चेहरा, यहां देखें टाटा आईपीएल से जुड़ें रोचक आकंड़ें
\