Hyderabad Beat Punjab, TATA IPL 2025 27th Match Scorecard: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़े पंजाब किंग्स के गेंदबाज, हैदराबाद ने दर्ज की दूसरी जीत; यहां देखें SRH बनाम PBKS का स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 141 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों पर 14 चौके और 10 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रैविस हेड ने ताबड़तोड़ 66 रन बटोरे.

अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, TATA IPL 2025 27th Match Live Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 27वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, पीबीकेएस की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS, TATA IPL 2025 27th Match 1st Inning Scorecard: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 246 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों पर 66 रन बोर्ड पर लगा दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने महज 36 गेंदों पर छह छक्के और छह छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 42 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. हर्षल पटेल के अलावा ईशान मलिंगा ने दो विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 246 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 74 गेंदों पर 171 रन ठोक दिए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 141 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों पर 14 चौके और 10 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रैविस हेड ने ताबड़तोड़ 66 रन बटोरे.

वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 245/6, 20 ओवर (प्रियांश आर्य 36 रन, प्रभसिमरन सिंह 42 रन, श्रेयस अय्यर 82 रन, नेहल वढेरा 27 रन, शशांक सिंह 2 रन, ग्लेन मैक्सवेल 3 रन, मार्कस स्टोइनिस नाबाद 34 रन और मार्को जानसन नाबाद 5 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (हर्षल पटेल 4 विकेट, ईशान मलिंगा 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 247/2, 18.3 ओवर (अभिषेक शर्मा 141 रन, ट्रैविस हेड 66 रन, हेनरिक क्लासेन नाबाद 21 रन और ईशान किशन नाबाद 9 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (युजवेंद्र चहल 1 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Abdul Samad Aiden Markram Akash Deep Arshad Khan Avesh Khan Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium David Miller Digvesh Singh Rathi Ekana Cricket Stadium Ekana Cricket Stadium Pitch Report Ekana Cricket Stadium Weather Updater Gujarat Titans Himmat Singh indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Jos Buttler LSG vs GT LSG vs GT 2025 LSG vs GT Head to Head LSG vs GT Live Match LSG vs GT Live Score LSG vs GT Live Score Update LSG vs GT Live Scorecard LSG VS GT Live Streaming LSG vs GT Match Prediction LSG vs GT Match Winner Prediction LSG vs GT Scorecard LSG vs GT Toss Prediction LSG vs GT Toss Report LSG vs GT Toss Update lucknow Lucknow Pitch Report Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Head To Head Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live Score Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live Score Update Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live Scorecard Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live Streaming Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Score Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Score Update Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Scorecard Lucknow Weather Lucknow Weather Report lucknow weather update Mohammed Siraj Nicholas Pooran Rahul Tewatia Rashid Khan Ravi Bishnoi Ravisrinivasan Sai Kishore Rishabh Pant Sai Sudharsan shahrukh khan Shardul Thakur Sherfane Rutherford Shubman Gill Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Washington Sundar Where To Watch Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans अब्‍दुल समद अरशद खान अवेश खान आईपीएल आईपीएल 2025 आकाश दीप इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऋषभ पंत एकाना क्रिकेट स्टेडियम एकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट एकाना क्रिकेट स्टेडियम मौसम एडेन मार्कराम एलएसजी बनाम जीटी एलएसजी बनाम जीटी 2025 एलएसजी बनाम जीटी टॉस अपडेट एलएसजी बनाम जीटी टॉस भविष्यवाणी एलएसजी बनाम जीटी टॉस रिपोर्ट एलएसजी बनाम जीटी मैच भविष्यवाणी एलएसजी बनाम जीटी मैच विजेता भविष्यवाणी एलएसजी बनाम जीटी लाइव मैच एलएसजी बनाम जीटी लाइव स्कोर एलएसजी बनाम जीटी लाइव स्ट्रीमिंग एलएसजी बनाम जीटी स्कोरकार्ड एलएसजी बनाम जीटी हेड टू हेड कहां देखें लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स गुजरात टाइटन्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स जोस बटलर टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 डेविड मिलर दिग्वेश सिंह राठी निकोलस पूरन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मोहम्मद सिराज रवि बिश्नोई रविश्रीनिवासन साई किशोर राशिद खान राहुल तेवतिया लखनऊ लखनऊ पिच रिपोर्ट लखनऊ मौसम लखनऊ मौसम अपडेट लखनऊ मौसम रिपोर्ट लखनऊ सुपर जाइंट्स लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स वाशिंगटन सुंदर शार्दुल ठाकुर शाहरुख खान शुभमन गिल शेरफेन रदरफोर्ड साई सुदर्शन हिम्मत सिंह

\