KKR vs RR, Kolkata Weather & Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स TATA IPL 2025 मुकाबले में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? जानिए बारिश की संभावना और पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2025 के 53वें मैच के दौरान बारिश के खलल की संभावना जताई जा रही है. सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है, जबकि शाम 5 बजे के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है. ऐसे में इस मुकाबले में पूरा 20 ओवर का खेल न हो पाने की संभावना बनी हुई है। तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम( Photo credits: X/@IPL)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 53वें मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 4 मई( रविवार) को होगा. यह रोमांचक मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी. अजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी और अब वे उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एकतरफा हार के बाद उनके अभियान का अंत हो गया. ऐसे में अब संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी. इस मुकाबले में रॉयल्स की कोशिश होगी कि वे सीजन का समापन कुछ सकारात्मकता के साथ करें और युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए तैयारी करें.

कोलकाता का मौसम(Kolkata Weather)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 4 मई को प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. आईपीएल 2025 के 53वें मैच के दौरान बारिश के खलल की संभावना जताई जा रही है. सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है, जबकि शाम 5 बजे के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है. ऐसे में इस मुकाबले में पूरा 20 ओवर का खेल न हो पाने की संभावना बनी हुई है। तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट(Eden Gardens Pitch Report)

ईडन गार्डन्स की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच इसे आईपीएल के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे अनुकूल मैदानों में से एक बनाती है. हालांकि, केकेआर बनाम आरआर मैच के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए तेज़ गेंदबाज़ों को कोलकाता की इस पिच से अच्छा सहयोग मिल सकता है. वहीं, इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज़ों की भूमिका थोड़ी सीमित रह सकती है.

 

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Eden Gardens indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 KKR vs RR Knight Riders vs Royals kolkata Kolkata Knight Riders Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Kolkata vs Rajasthan Kolkata Weather Kolkata Weather Forecast Kolkata Weather Live Kolkata Weather Today Rajasthan Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Rajasthan vs Kolkata Riyan Parag RR vs KKR अजिंक्य रहाणे आईपीएल आईपीएल 2025 आरआर बनाम केकेआर इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ईडन गार्डन्स केकेआर बनाम आरआर कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता बनाम राजस्थान कोलकाता मौसम कोलकाता मौसम आज कोलकाता मौसम पूर्वानुमान कोलकाता मौसम लाइव नाइट राइडर्स बनाम रॉयल्स राजस्थान राजस्थान बनाम कोलकाता राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रियान पराग

\