क्रिकेट

Florida Flood Video: अब कैसे होगा T20 वर्ल्ड कप का मैच? फ्लोरिडा में बाढ़ ने मचाई तबाही, वीडियो में देखें शहर की हालत

भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच लॉडरहिल फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.

Florida Flood Video: अब कैसे होगा T20 वर्ल्ड कप का मैच? फ्लोरिडा में बाढ़ ने मचाई तबाही, वीडियो में देखें शहर की हालत

फ्लोरिडा में एक ट्रॉपिकल डिस्टरबेंस के कारण आई भयानक बाढ़ ने बुधवार को दक्षिणी फ्लोरिडा के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया. सड़कें बंद हो गईं, गाड़ियां तैरने लगीं और दुनिया भयावह नज़ारों को देख रही है. इस बाढ़ का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है.

चिंता की बात यह भी है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिकी शहरों में खेला जा रहा है. भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.

मियामी वेदर सर्विस ऑफिस ने लगातार भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. सर्विस ने सोशल मीडिया पर कहा - "घातक बाढ़ अभी भी जारी है. कृपया सड़कों से दूर रहें और ऊंची जगहों पर चले जाएं."

फ्लोरिडा की तस्वीरें डरा रही हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कें जलमग्न हैं, गाड़ियां पानी में तैर रही हैं और लोग अपनी ज़िंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं. यह नज़ारा किसी अपदा से कम नहीं है. फ्लोरिडा में वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन अभी भी संदेह के घेरे में है. अगर बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो मैच को रद्द करना पड़ सकता है.

टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप स्टेज मैच शेड्यूल 

मैच नंबर टीमें ग्रुप दिनांक समय (IST) स्थल
27 बांग्लादेश Vs नीदरलैंड D गुरुवार, 13 जून 2024 रात 8:00 बजे सेंट विंसेंट
28 इंग्लैंड Vs ओमान B शुक्रवार, 14 जून 2024 रात 12:30 बजे एंटीगुआ
29 अफ़ग़ानिस्तान Vs PNG C शुक्रवार, 14 जून 2024 सुबह 6:00 बजे ट्रिनिडाड
30 यूएसए Vs आयरलैंड A शुक्रवार, 14 जून 2024 रात 8:00 बजे लॉडरहिल
31 दक्षिण अफ़्रीका Vs नेपाल D शनिवार, 15 जून 2024 सुबह 5:00 बजे सेंट विंसेंट
32 न्यूज़ीलैंड बनाम युगांडा C शनिवार, 15 जून 2024 सुबह 6:00 बजे ट्रिनिडाड
33 भारत बनाम कनाडा A शनिवार, 15 जून 2024 रात 8:00 बजे लॉडरहिल
34 नामीबिया Vs इंग्लैंड B शनिवार, 15 जून 2024 रात 10:30 बजे एंटीगुआ
35 ऑस्ट्रेलिया Vs स्कॉटलैंड C रविवार, 16 जून 2024 सुबह 6:00 बजे सेंट लूसिया
36 पाकिस्तान Vs आयरलैंड A रविवार, 16 जून 2024 रात 8:00 बजे लॉडरहिल
37 बांग्लादेश Vs नेपाल D सोमवार, 17 जून 2024 सुबह 5:00 बजे सेंट विंसेंट
38 श्रीलंका Vs नीदरलैंड D सोमवार, 17 जून 2024 सुबह 6:00 बजे सेंट लूसिया
39 न्यूज़ीलैंड Vs PNG C सोमवार, 17 जून 2024 रात 8:00 बजे ट्रिनिडाड
40 वेस्टइंडीज Vs अफ़ग़ानिस्तान C मंगलवार, 18 जून 2024 सुबह 6:00 बजे सेंट लूसिया

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).