How To Watch PAK vs NZ, ODI Tri-Series 2025 Final Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज होगी खिताबी जंग, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है. पाकिस्तान ने दो मैच खेले जिसमें उसे एक में जीत मिली वहीं कीवी टीम ने अपने दोनों मैच जीते. साउथ अफ्रीका को दोनों मैच में हार मिली. दोनों टीमें फाइनल मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, Tri-Series 2025 Final Match 2025 Live Streaming: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri-Series, 2025) का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 14 फ़रवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. न्यूजीलैंड ने लीग में खेले अपने दोनों मैच जीतकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई है. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को मात दी थी. PAK vs NZ, ODI Tri-Series 2025 Final Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है. पाकिस्तान ने दो मैच खेले जिसमें उसे एक में जीत मिली वहीं कीवी टीम ने अपने दोनों मैच जीते. साउथ अफ्रीका को दोनों मैच में हार मिली. दोनों टीमें फाइनल मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि यह ट्राई सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोमेंटम बनाने का एक शानदार मौका है.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी. टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन काफी समय से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में केन विलियमसन वनडे क्रिकेट में एक जोरदार पारी खेलना चाहेंगे. केन विलियमसन के अलावा डेवोन कॉनवे हाल के दिनों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह भी अपने पुराने लय में आना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकार्ड्स (PAK vs NZ Head to Head Records)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 117 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 52 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 मैच बिना परिणाम के रहे हैं और 1 मैच टाई हुआ है. दोनों टीमों के बीच ये प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है, जिसमें पाकिस्तान ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल वनडे कब खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल वनडे आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल वनडे कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), आघा सलमान, खुशदिल शाह, शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद और नसीम शाह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और मैट हेनरी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\