How To Watch India Royals vs Pakistan Panthers Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का लाइव लुत्फ
इंडियन रॉयल्स की बल्लेबाजी में शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और यूसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम और मनप्रीत गोनी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान पैंथर्स की टीम मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, शरजील खान, उमर अकमल और कामरान अकमल पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.
How To Watch India Royals vs Pakistan Panthers Asian Legends League 2026 Match Live Streaming And Telecast Details: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जब इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज यानी 2 अगस्त को जाम्बिया की राजधानी लुसाका (Lusaka) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच शाम 4:00 बजे शुरू होगा. शिखर धवन की कप्तानी वाली इंडियन रॉयल्स जीत के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी, जबकि मोहम्मद हफीज की अगुवाई वाली पाकिस्तान पैंथर्स पहली हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? शुभमन गिल के सामने होगी WTC की बड़ी चुनौती
दोनों टीमों में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ी है. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.
इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स हेड टू हेड (India Royals vs Pakistan Panthers Head To Head)
यह दोनों टीमें एशियन लीजेंड्स लीग में पहली बार आमने-सामने होंगी. इसलिए दोनों के बीच अभी तक कोई आधिकारिक हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मौजूद नहीं है.
इंडियन रॉयल्स की बल्लेबाजी में शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और यूसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम और मनप्रीत गोनी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान पैंथर्स की टीम मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, शरजील खान, उमर अकमल और कामरान अकमल पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल और यासिर शाह टीम की ताकत होंगे.
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (India Royals vs Pakistan Panthers Match Date And Venue)
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का मुकाबला आज यानी 2 अगस्त (रविवार) को लुसाका, जाम्बिया में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा.
भारत में इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (India Royals vs Pakistan Panthers Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch India Royals vs Pakistan Panthers Live Streaming In India)
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं. इसके लिए FanCode का सब्सक्रिप्शन या मैच पास लेना पड़ सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India Royals vs Pakistan Panthers Playing XI Prediction)
इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, पवन नेगी.
पाकिस्तान पैंथर्स: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), इमरान नजीर, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, यासिर शाह.
नोट: इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.