How To Watch IND vs ENG 1st Test Live Streaming: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 से 29 जनवरी के बीच, दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 से 6 फरवरी के बीच, तीसरा मैच राजकोट में 15 से 19 फरवरी के बीच, चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच और पांचवां मुकाबला धर्मशाला में 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. सभी मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज कल यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा. पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने हैदराबाद में जमकर पसीने बहाते नजर आए. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. ऐसे में इस सीरीज का हर क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी. IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का किया ऐलान, जेम्स एंडरसन को नहीं मिली जगह; तीन स्पिनरों को दिया मौका

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अबतक 131 बार आमने-सामने हुए हैं. इंग्लैंड 31 के मुकाबले 50 जीत के साथ आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. हैदराबाद और विशाखापत्तनम में पहले दो टेस्ट के लिए भारत को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की कमी खलेगी. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है.

कब से शुरू हो रही है सीरीज

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल से खेला जाएगा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से पहले टेस्ट की शुरुआत होगी.

कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 से 29 जनवरी के बीच, दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 से 6 फरवरी के बीच, तीसरा मैच राजकोट में 15 से 19 फरवरी के बीच, चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच और पांचवां मुकाबला धर्मशाला में 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. सभी मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे.

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

टीम इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर उपलब्ध होगा. वहीं पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

यहां देखें दोनों टीमें

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान.

इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े