How To Watch IND vs AFG T20 Series Live Streaming: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से खेला जाएगा टी20 सीरीज, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 11 जनवरी को मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: इसी साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) की तैयारी टीम इंडिया (Team India) अब शुरू करने जा रही है. जल्द ही अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम भारत दौरे पर आएगी और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 11 जनवरी से मोहाली (Mohali) में होने वाले हैं.

इस सीरीज के लिए आज यानी 7 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक साल के बाद वापसी की हैं. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई हैं. India Squad For Afghanistan T20I Series 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए छह जनवरी को अफगानिस्तान की टीम ऐलान हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही ज्यादा अहम होने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली, दूसरा इंदौर और तीसरा बेंगलुरु में खेला जाएगा. फैंस इस सीरीज का मचा फ्री में भी उठा सकते हैं.

जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 11 जनवरी को मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुयार शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे. इन मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी जो फैंस फ्री में देख सकते हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी में युवा ​खिलाड़ियों को मौका मिला हैं. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया हैं. हीं संजू सैमसन, ​वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार खुद को साबित किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड