क्रिकेट

How To Watch IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

चोटिल होने की वजह से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अफगानिस्तान सीरीज से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है. ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज तकरीबन 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे. रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे.

How To Watch IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 11 जनवरी को मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को इंदौर (Indore) में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा.

अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अफगानिस्तान के लिए इंदौर में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला करो या मरो वाला है. IND vs AFG 2nd T20I Head To Head: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें किस टीम का पलड़ा भारी; यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

चोटिल होने की वजह से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अफगानिस्तान सीरीज से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है. ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज तकरीबन 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे. रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे.

जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को इंदौर में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुयार शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी जो फैंस फ्री में देख सकते हैं.

गौरतलब है कि आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है. वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और जितेश शर्मा भी सीरीज का हिस्सा हैं. संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).