क्रिकेट

IND vs AFG 2nd T20I Head To Head: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें किस टीम का पलड़ा भारी; यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अफगानिस्तान के लिए इंदौर में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला करो या मरो वाला है.

IND vs AFG 2nd T20I Head To Head: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें किस टीम का पलड़ा भारी; यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 11 जनवरी को मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 14 जनवरी को इंदौर (Indore) में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा.

अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 14 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अफगानिस्तान के लिए इंदौर में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला करो या मरो वाला है. IND vs AFG 2nd T20I: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी नजर

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. अफगानिस्तानी की टीम अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीत सकी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया ने साल 2010 में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. तब टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के हाथों में थीं. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

इस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बनाए हैं. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 172 रन बनाए हैं. वहीं सबसे ज्यादा विकेट दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 1 मैच में ही 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं.

अफगानिस्तान को पहली जीत की तलाश

बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीमें अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि एक भी बार अफगानिस्तान को जीत नसीब नहीं हुई. अफगानिस्तान की टीम को 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला हैं. इंदौर में भी टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).