क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch SRH vs KKR IPL 2022 Match Live: हैदराबाद और केकेआर मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

How to Download Hotstar & Watch SRH vs KKR IPL 2022 Match Live: हैदराबाद और केकेआर मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
केन विलियमसन (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. शुरुआती मुकाबलों में मिली हार के बाद हैदराबाद ने लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अब टीम की नजर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी. वहीं, केकेआर पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार से उबरते हुए दोबारा जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच से अब तक बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती आई है. इस पिच पर हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. यहां टीम का औसतन स्‍कोर 170 या ज्‍यादा रहा है. हैदराबाद और कोलकाता दोनों के पास ऐसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद है, जो बड़ा स्‍कोर बनाने का दम रखते है. इस पिच पर दूसरी पारी में ओस अपनी अलग भूमिका निभाएगी. इस पिच बल्‍लेबाजों से ज्‍यादा गेंदबाजों के लिए मददगार है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना जरूर पसंद करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).