How to Download Hotstar & Watch CSK vs KKR IPL 2021 Match Live: सीएसके और केकेआर मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2021 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2021 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2021 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

सीएसके बनाम केकेआर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) के दूसरे चरण में आज सीएसके (CSK) अपना तीसरा मैच केकेआर (KKR) के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट का यह 38वां मुकाबला होगा. सीएसके ने शानदार खेल का प्रदर्शन अब तक खेले गए दो मैचों में किया है. केकेआर ने भी कुछ उसी तरह का खेल दिखाते हुए पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है. यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों का यह मौजूदा चरण में तीसरा मैच है. IPL 2021, RCB vs CSK: विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

सीएसके ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और उसके 14 अंक हैं. अगर आज सीएसके इस मुकाबले में केकेआर को हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम हो जाएगी. सीएसके और केकेआर दोनों ने यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी.

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2021 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2021 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2021 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सीएसके का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अभी तक 26 बार आमने-सामने आए हैं और सीएसके ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. केकेआर को 9 मैचों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें