How to Download Hotstar & Watch RCB vs RR Live Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 15वें मुकाबले में शनिवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः तीन-तीन मैच खेले हैं. इन तीनों मुकाबलों में दोनों टीमों को दो-दो जीत हासिल हुई है और क्रमशः एक-एक हार का सामना करना पड़ा है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RCB vs RR 15th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 15वें मुकाबले में शनिवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः तीन-तीन मैच खेले हैं. इन तीनों मुकाबलों में दोनों टीमों को दो-दो जीत हासिल हुई है और क्रमशः एक-एक हार का सामना करना पड़ा है. अंकतालिका में राजस्थान की टीम जहां 4 (-0.219) अंको के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है, वहीं विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर की टीम 4 (-1.450) अंको के साथ छठवें स्थान पर स्थित है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- DC vs KKR 16th IPL Match 2020: शनिवार को दुसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

ऐसे में आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर 3.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 3.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरते ही Dhoni ने रचा इतिहास

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी