How to Download Hotstar & Watch RR vs RCB Live Match: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 33वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो बैंगलोर की टीम जहां अपने आठ मुकाबलों में पांच जीत और तीन हार के बाद 10 (-0.139) अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है.
RR vs RCB 33rd IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 33वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो बैंगलोर की टीम जहां अपने आठ मुकाबलों में पांच जीत और तीन हार के बाद 10 (-0.139) अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की अगुवाई में अपने आठ मुकाबलों में तीन जीत और पांच हार के बाद महज 6 (-0.844) अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर काबिज है.
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.
यह भी पढ़ें- MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: कोलकाता को 8 विकेट से हराकर मुंबई ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
ऐसे में आप राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर 3.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 3.30 बजे से किया जाएगा.
अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:
1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.
2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.
3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.
4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.
5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.
बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

