How to Download Hotstar & Watch RR vs MI Live Match: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 45वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RR vs MI 45th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 45वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है. मुंबई की टीम मौजूदा समय में अपने 10 मुकाबलों के बाद सात जीत और महज तीन हार के बाद 14 (+1.448) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की टीम के बारे में तो टीम का प्रदर्शन इस साल अबतक कुछ खास नहीं रहा है. हाल यह है कि राजस्थान की टीम अपने 11 मुकाबलों के बाद सात हार और चार जीत के साथ 8 (-0.620) अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर स्थित है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आखिर कब चलेगा Glenn Maxwell का बल्ला?

ऐसे में आप राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: बीती रात मंदीप सिंह के पिता का हुआ निधन, घर जानें के बजाय हैदराबाद के खिलाफ की पारी की शुरुआत

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी