How To Buy IND-W vs SA-W Women's World Cup 2025 Final Tickets: कैसे बुक करें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल के टिकट? जानिए कीमत, बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल का टिकट BookMyShow के जरिए खरीदा जा सकता है. हालांकि फिलहाल टिकट बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि 1 नवंबर से किसी भी समय बिक्री शुरू हो जाएगी. टिकट बुक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप(ICC Women's World Cup) 2025 का फाइनल मुकाबला 02 नवंबर(शुक्रवार) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां टीम इंडिया इतिहास रचने के कगार पर है. भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन दोनों बार खिताब से एक कदम दूर रह गया था. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

हालांकि इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत के पास अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा. लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में अफ्रीकी टीम भले ही लीग स्टेज में भारत को हरा चुकी है, लेकिन फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. स्टेडियम में हाउसफुल माहौल की पूरी उम्मीद है, ऐसे में फैंस टिकट बुकिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं.

कैसे बुक करें महिला विश्व कप फाइनल का टिकट?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल का टिकट BookMyShow के जरिए खरीदा जा सकता है. हालांकि फिलहाल टिकट बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि 1 नवंबर से किसी भी समय बिक्री शुरू हो जाएगी. टिकट बुक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है.

  1. सबसे पहले BookMyShow की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.
  2. टॉप बार में मौजूद Sports सेक्शन को चुनें.
  3. यहां IND-W vs SA-W Women's World Cup Final का विकल्प चुनें.
  4. सीट उपलब्धता की जांच करें और आवश्यक टिकटों की संख्या चुनें.
  5. जनरल स्टैंड या प्रीमियम सीट टिकट कैटेगरी चुनें
  6. सीटिंग प्लान और टिकट की कीमत की समीक्षा करें.
  7. भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें
  8. ई-टिकट आपके स्मार्टफोन पर भेज दी जाएगी.

टिकट की कीमत कितनी होगी?

फाइनल मुकाबले की टिकट कीमतों का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है क्योंकि बिक्री शुरू नहीं हुई है. हालांकि लीग मैचों में टिकट की कीमतें 100 रुपये से शुरू थीं, लेकिन फाइनल के लिए दामों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर फैन्स का दावा है कि टिकट की कीमतों में करीब 1000% की बढ़ोतरी हो सकती है. जनरल स्टैंड की कीमतें कुछ सौ रुपये से शुरू होकर VIP स्टैंड तक 1.7 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं. हालांकि यह केवल अनुमान हैं, और वास्तविक कीमतें बुकिंग शुरू होने के बाद ही सामने आएंगी.

Share Now

Tags

ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 IND vs SA IND-W vs SA-W India India vs South Africa India Women vs South Africa Women India women's national cricket team India Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team indw vs saw SA-W vs IND-W South Africa South Africa vs India South Africa Women vs India Women South Africa women's national cricket team vs India South Africa Women’s National Cricket Team Weather Update Women's National Cricket Team women's world cup Women's World Cup 2025 आईसीसी महिला विश्व कप आईसीसी महिला विश्व कप 2025 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू बनाम यूएई डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग महिला विश्व कप महिला विश्व कप 2025 मौसम अपडेट

संबंधित खबरें

\