How To Book India vs South Africa Vizag Tickets: टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को खेला जाएगा निर्याणक मुकाबला, जानें कहां और कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग?

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला शनिवार यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Most Century In International Cricket: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक; यहां देखें पूरी लिस्ट

दूसरे मुकाबले का हाल

दूसरे वनडे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 105 रनों की शानदार पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली ने 102 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 110 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे?

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापत्तनम स्टेडियम में हमेशा हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस को एक और धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है.

कैसे करे टिकट बुकिंग?

अगर फैंस इस महामुकाबले को स्टेडियम से लाइव देखने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुकिंग की प्रक्रिया बेहद आसान है. टिकटों की बिक्री 28 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अधिकतर टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म: District (by Zomato) ऐप, Viagogo और ACA के अधिकृत पोर्टल.

स्टेडियम बॉक्स ऑफिस: सीमित संख्या में टिकट यहां भी उपलब्ध हो सकते हैं.

टिकट की कीमतें

इस मुकाबले के लिए कीमतें अलग-अलग श्रेणियों और सीटिंग ब्लॉकों के अनुसार तय की गई हैं:

750 रुपये - 1,000 रुपये: सामान्य स्टैंड.

5,000 रुपये - 12,000 रुपये: प्रीमियम स्टैंड.

15,000 रुपये - 18,000 रुपये: हॉस्पिटैलिटी और वीआईपी एरिया.

मैच के हाई डिमांड को देखते हुए टिकट तेजी से बिक रहे हैं, इसलिए फैंस को जल्द बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\