क्रिकेट

How Can India Qualify For The Semifinals? क्या टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया बनाएगी अपनी जगह, आखिरी मैच से पहले समझें पूरा गणित

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है. टीम इंडिया चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि साउथ अफ्रीका भी छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. अब सभी की नजर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले अंतिम ग्रुप मुकाबले पर रहेगी, जो सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ कर देगा.

How Can India Qualify For The Semifinals? क्या टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया बनाएगी अपनी जगह, आखिरी मैच से पहले समझें पूरा गणित
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How Can India Qualify For The Semifinals? आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है. टूर्नामेंट में यह भारत की तीसरी जीत रही, जिसके बाद टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. हालांकि, अंतिम चार में जगह बनाने की राह अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुई है. दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका ने भी नीदरलैंड्स को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल की रेस में खुद को मजबूत कर लिया है. अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों के पास 6-6 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से टीम इंडिया दूसरे नंबर पर और साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. दोनों टीमों का अब सिर्फ एक-एक मैच बचा हुआ है, जिसके बाद ही तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs Ireland, 1st T20I Match Winner Prediction: क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत के साथ आगाज करेगा भारत? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत टीम इंडिया के लिए जरूरी

टीम इंडिया ने अब तक चार मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर छह अंक हासिल किए हैं. टीम का नेट रन रेट +2.268 है, जो साउथ अफ्रीका से काफी बेहतर है. लेकिन टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मुकाबला 28 जून को मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ है. यदि टीम इंडिया इस मैच में हार जाती है तो उसका सेमीफाइनल का सपना टूट सकता है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद अहम होगा.

साउथ अफ्रीका की राह दिख रही आसान

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के भी चार मैचों में छह अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.734 है. अफ्रीकी टीम का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से होना है, जिसमें उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. यदि साउथ अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देता है और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

टीम इंडिया की उम्मीदें नेट रन रेट पर भी टिकी

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहता है और साउथ अफ्रीका भी अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है, तो दोनों टीमों के आठ-आठ अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट की वजह से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक रहेगी. फिलहाल टीम इंडिया का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से काफी बेहतर है.

ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है. टीम इंडिया चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि साउथ अफ्रीका भी छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. अब सभी की नजर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले अंतिम ग्रुप मुकाबले पर रहेगी, जो सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ कर देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2026 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).