How And Where To Watch South Africa National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team 2nd ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

दक्षिण अफ्रीका को जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में प्रेनेलन सुब्रायन, डुआन यानसेन और क्वेना मफाका अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम रुबेन ट्रम्पेलमैन, गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रायलिंक और जेजे स्मिट पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch South Africa National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Streaming And Telecast Details: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा. पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने DLS नियम के तहत 99 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में प्रोटियाज टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, जबकि मेजबान नामीबिया बराबरी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: IND W vs BAN W, Women’s Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है. पहले मैच में जॉर्डन हरमन की 150 रनों की शानदार पारी और प्रेनेलन सुब्रायन की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें विंडहोक में होने वाले इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NAM ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. यह मैच मौजूदा सीरीज का पहला वनडे था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने DLS नियम के तहत 99 रन से जीत दर्ज की थी. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है.

दक्षिण अफ्रीका को जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में प्रेनेलन सुब्रायन, डुआन यानसेन और क्वेना मफाका अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम रुबेन ट्रम्पेलमैन, गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रायलिंक और जेजे स्मिट पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs NAM 2nd ODI Match Date And Venue)

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.

भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs NAM 2nd ODI Match Live TV Channel Telecast In India)

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SA vs NAM 2nd ODI Match Live Streaming In India)

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NAM 2nd ODI Playing Prediction)

नामीबिया: मलान क्रूगर, लॉरेन स्टीनकैंप, अलेक्जेंडर वोल्सचेंक, जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जेजे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज.

दक्षिण अफ्रीका: जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, डुआन यानसेन, ब्योर्न फॉर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now