England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज इसी साल जनवरी में खेली गई थी. उस सीरीज को इंग्लैंड टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था. हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड आगामी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ODI Stats: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार झेलने के बाद कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), चारिथ असलांका (Charith Asalanka) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से यह मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज इसी साल जनवरी में खेली गई थी. उस सीरीज को इंग्लैंड टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था. हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड आगामी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी. चलिए इन दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे हेड-टू-हेड (ENG vs SL ODI Head To Head)

वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 79 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. इनमें इंग्लैंड ने 38 और श्रीलंका ने 37 मैच जीते हैं. तीन मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है, जबकि एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका और इंग्लैंड ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

साल 2014 के बाद इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती श्रीलंका

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच अबतक कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं. इनमें से सात सीरीज इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि छह सीरीज श्रीलंका ने अपने नाम की हैं. दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज ड्रॉ रही है. इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच छह वनडे सीरीज खेली गई हैं. इंग्लैंड की टीम ने चार सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को दो में जीत मिली है. श्रीलंका ने आखिरी बार इंग्लैंड में साल 2014 में वनडे सीरीज जीती थी.

श्रीलंका के खिलाफ इन इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन

श्रींलका के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट हैं. जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ 29 पारियों में 67.85 की औसत के साथ 1,425 रन बनाए हैं. इस दौरान जो रूट के बल्ले से तीन शतकीय पारियां निकलीं हैं. जो रूट के अलावा इयोन मोर्गन ने श्रीलंका के खिलाफ 29 पारियों में 35.58 की औसत से 854 र बनाए हैं. इस बीच इयोन मोर्गन ने आठ अर्धशतक जड़ें हैं. गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने 24 मैचों में 26.97 की औसत से 34 विकेट लिए हैं. वहीं, आदिल राशिद ने 18 मैचों में 32.72 की औसत से 22 विकेट चटकाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ इन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कुमार संगाकारा ने बनाए हैं. कुमार संगाकारा के बल्ले से 41 पारियों में 47.79 की औसत से 1,625 रन निकले हैं. वहीं, एक्टिव बल्लेबाजों में कुसल मेंडिस ने 13 मैचों में 35.5 की औसत से 426 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 30 पारियों में 26.75 की औसत से 48 विकेट लिए हैं. एक्टिव गेंदबाजों में कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड