ICC T20 World Cup: रविचंद्रन अश्विन को उम्मीद, भारतीय टीम सेमीफइनल में बनाएगी जगह

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को हराने के बाद भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि क्वोलीफाई कर लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने जैसी गेंद डालने की सोची, वैसी ही गेंद डाल पा रहे थे.

अश्विन (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 4 नवंबर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान (Afghanistan) को हराने के बाद भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि क्वोलीफाई कर लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने जैसी गेंद डालने की सोची, वैसी ही गेंद डाल पा रहे थे. IND vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: आर अश्विन ने टीम इंडिया को दिलाई चौथी सफलता

अश्विन ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसने अफगानिस्तान को 66 रनों से मैच हराने में बड़ी मदद की. अश्विन ने कहा, "विश्व कप में जाने और टीम के लिए अच्छा करने को लेकर मैंने सपने देखे थे. दुर्भाग्य से, पहले दो मैच हार के बाद, मेरे साथ टीम को बुरा महसूस हुआ. लेकिन अफगानिस्तान के साथ मैच में जीत के बाद अभी भी हमारे पास थोड़ा बहुत क्वोलीफाई करने के चांस है.

मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हूं. क्योंकि जो सोच पा रहा था मैंने वैसा ही किया. ऑफ स्पिनर ने कहा, "विश्व कप में चुने जाने पर मुृझे बेहद खुशी हुई. जब मैंन यह न्यूज सुनी तो मेरा खुशी का अंदाजा नहीं था. मुझे संतुष्टि हुई की जो हासिल करना चाहता था वह मुझे मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड