MAS vs HK 3rd T20I 2025 Scorecard: हांगकांग ने मलेशिया को 42 रनों से हराया, अंशुमान राठ ने खेली शानदार पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
हांगकांग ने मलेशिया को 42 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हांगकांग के सलामी बल्लेबाज अंशुमान राठ ने 66 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Malaysia national cricket team vs Hong Kong national cricket team Match Scorecard: मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मलेशिया ट्राई-नेशन T20I सीरीज(Malaysia Tri-Nation T20I Series) 2025 का तीसरा मुकाबला 12 मार्च(बुधवार) को बैयुएमास क्रिकेट ओवल(Bayuemas Oval, Kuala Lumpur ) में खेला गया. त्रिकोणीय T20I सीरीज के तीसरे मुकाबले में हांगकांग ने मलेशिया को 42 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हांगकांग के सलामी बल्लेबाज अंशुमान राठ ने 66 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह भी पढ़ें: हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन, प्रसारण और लाइव स्कोरकार्ड समेत सारे डिटेल्स
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. अंशुमान राठ और निज़ाकत खान ने मिलकर पहले विकेट के लिए तेज शुरुआत की. निज़ाकत खान ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनके आउट होने के बाद अंशुमान राठ ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। उन्होंने 66 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए. जीशान अली ने भी 25 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. मलेशिया के गेंदबाज हांगकांग के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे. मलेशिया की ओर से अकील वहीद ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि सैयद अजीज ने भी 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया। पवनदीप सिंह ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया.
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. ओपनर विरनदीप सिंह ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. अहमद फैज़ ने 13 गेंदों पर 21 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे. हांगकांग के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की. अनस खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके और मलेशिया के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. एहसान खान ने भी 4 ओवर में 21 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आयुष शुक्ला ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. मलेशिया की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी और मुकाबला 42 रनों से हार गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

