RR vs GT TATA IPL 2025 Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 47वां मुकाबला 28 अप्रैल(सोमवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (Credits: LatestLY)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Indian Premier League 2025: लगातार पांच हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल 2025 के 47वें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटन्स की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. यह राजस्थान का सीजन का दसवां और गुजरात का नौवां मुकाबला होगा. अब तक राजस्थान ने नौ में से केवल दो मैच जीते हैं और उनके खाते में सिर्फ चार अंक हैं. दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स ने आठ में से छह मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं और मजबूत स्थिति में हैं. ऐसे में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो राजस्थान के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी होगा, लेकिन उनके सामने चुनौती काफी कठिन नजर आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में RCB का कमाल! विराट कोहली ने जमाई ऑरेंज कैप कब्ज़ा, तो जोश हेज़लवुड के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

गुजरात टाइटन्स इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने पिछले पांच में से चार मुकाबले जीते हैं. लीग चरण में अभी भी छह मुकाबले बाकी हैं और इस सीजन में क्वालीफाई करने का रास्ता गुजरात के लिए सबसे आसान नजर आ रहा है. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सबसे कठिन राह का सामना करना पड़ रहा है. आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान को अब हर मुकाबला जीतना होगा, वरना उनका सफर लीग चरण में ही थम सकता है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(RR vs GT Head-to-Head Record): अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच सात मुकाबले खेले जा चुके हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान ने केवल एक मैच जीता है, जबकि गुजरात ने छह मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. ऐसे में आंकड़े साफ तौर पर गुजरात टाइटन्स की बढ़त को दिखाते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(RR vs GT IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में रियान पराग, साई किशोर, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, जोफ्रा आर्चर, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RR vs GT Mini Battle): GT के विस्फोटक बल्लेबाज साई सुदर्शन और RR के विकेटटेकर गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, यशस्वी जायसवाल बनाम मोहम्मद सिराज की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 47वां मुकाबला 28 अप्रैल(सोमवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 07:00 बजे होगा.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच को दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada और Star Sports 1 Telugu चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, RR बनाम GT मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप मुकाबला देख सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वांडिंडु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर्स:  ईशांत शर्मा, अनुज रावत

Share Now

Tags

GT GT Vs RR Gujarat Titans Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Streaming Online IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Details Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Head to Head Records Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Indian Premier League Match Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Live Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Live Streaming Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Live Telecast Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Mini Battle Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Streaming royals vs titans RR RR vs GT RR vs GT Live RR vs GT Live Streaming RR vs GT Live Telecast TATA IPL 2025 Preview आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग आर एंड आर आरआर आरआर बनाम जीटी आरआर बनाम जीटी लाइव आरआर बनाम जीटी लाइव टेलीकास्ट आरआर बनाम जीटी लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स जीटी जीटी बनाम आरआर राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स रॉयल्स बनाम टाइटन्स लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\