KKR vs RCB TATA IPL 2025 Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग के 58वां मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का ओपनिंग मुकाबला 16 मई(शनिवार) को 58वां मुकाबला बेंगलुरु(Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Photo Credit: @LatestLY)

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 58वां मुकाबला बेंगलुरु(Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. टूर्नामेंट को 10 मई से भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. जहां RCB को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की सख्त जरूरत है, जबकि KKR के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. हार की स्थिति में कोलकाता की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. स्विम डेविड! RCB बनाम KKR मुकाबले से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश का मजा लेते दिखे टिम डेविड, देखें वायरल वीडियो

हालांकि, मैच के दिन बारिश की आशंका ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है। AccuWeather के अनुसार, शाम 7 बजे बारिश की संभावना 34 प्रतिशत है, जो रात 9 बजे तक 40 प्रतिशत और 10 बजे तक 51 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. रात 11 बजे तक बारिश की संभावना थोड़ी घटकर 47 प्रतिशत हो जाएगी. ऐसे में यह एक बारिश से प्रभावित मुकाबला हो सकता है. हालांकि, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की ड्रेनेज सुविधा देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और बारिश थमते ही कुछ ही मिनटों में मैच दोबारा शुरू किया जा सकता है. दोनों टीमें और फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि मुकाबले के दौरान बारिश ना हो और पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिले. रिजल्ट के लिए प्रति पारी कम से कम 5 ओवर का खेल होना जरूरी है.

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(KKR vs RCB Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल 2008 से अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 15 बार जीत मिली है. आखिरी बार दोनों टीमें आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले में भिड़ी थीं, जहां कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में आरसीबी ने कोलकाता  को 7 विकेटों से हराया था.

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(KKR vs RCB IPL 2025 Key Players To Watch Out): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, वरुण चक्रवर्ती, क्विंटन डिकॉक,  भुवनेश्वर कुमार, फिल सॉल्ट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(KKR vs RCB Mini Battle): कोलकाता नाईट राइडर्स के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और आरसीबी के बल्लेबाज फिल सॉल्ट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जोश हेजलवुड बनाम क्विंटन डी कॉक भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

KKR बनाम RCB आईपीएल 2025 का 58वां मैच कब और कहां खेला जाएगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का ओपनिंग मुकाबला 16 मई(शनिवार) को 58वां मुकाबला बेंगलुरु(Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से  खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

KKR बनाम RCB आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद दर्शक आईपीएल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, KKR बनाम RCB आईपीएल 2025 मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

KKR बनाम RCB आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  आईपीएल 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेटेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय

Share Now

Tags

Bengaluru Bengaluru Weather Bengaluru Weather Forecast indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 KKR KKR vs RCB KKR vs RCB Head To head Record KKR vs RCB Head-To-Head Record in IPL KKR vs RCB IPL 2025 Key Players KKR vs RCB IPL 2025 Key Players To Watch Out KKR vs RCB Mini Battle KKR vs RCB TATA IPL 2025 Preview Kolkata Knight Riders Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore details Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore head to head records Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore mini battle Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore streaming Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru RCB RCB vs KKR royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders TATA IPL 2025 Preview Tim David आईपीएल आईपीएल 2025 आरसीबी आरसीबी बनाम केकेआर इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 केकेआर केकेआर बनाम आरसीबी कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स टिम डेविड बारिश बेंगलुरु बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम पूर्वानुमान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

\