GT vs RR TATA IPL 2025 Preview: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 23वां मुकाबला 9 अप्रैल(बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) की मेजबानी करेगी. जैसे-जैसे आईपीएल 2025 का लीग स्टेज आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस इस समय अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है. पहला मुकाबला हारने के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की हैं. अगर GT इस मुकाबले में भी जीत हासिल करती है तो वह अंक तालिका के शीर्ष क्रम में पहुंच सकती है. यह भी पढ़ें: Jio का धमाकेदार अनलिमिटेड ऑफर, अब 15 अप्रैल तक फ्री में देखें आईपीएल और पाएं JioHotstar का सब्सक्रिप्शन
वहीं, 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज की है और फिलहाल मिड-टेबल में मौजूद है. ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से थोड़ा पीछे कर सकती है. पिछले मुकाबलों में जीत हासिल करने के बावजूद दोनों टीमों की गेंदबाजी में कुछ खामियां साफ दिखाई दे रही हैं. गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे हैं, लेकिन रशीद खान और ईशांत शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन की बल्लेबाज़ी फॉर्म चिंता का कारण है. गेंदबाज़ी में संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने कुछ अच्छी झलक दिखाई है, लेकिन बाकी गेंदबाज़ों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी.
जीटी बनाम आरआर आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(GT vs RR Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल इतिहास में अब तक गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से GT ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि RR केवल 1 बार जीत दर्ज कर पाई है.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

