Harsha Bhogle On Clickbait Journalism: हर्षा भोगले ने समाचार एजेंसी पर क्लिकबैट पत्रकारिता का लगाया आरोप, ओरिजिनल विडियो शेयर कर कसा तंज

Harsha Bhogle On Clickbait Journalism: भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले को उस समय गुस्सा आ गया जब समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनकी एक क्लिप पोस्ट की जिसमें वह विराट कोहली और टेस्ट से लेकर टी20 क्रिकेट तक सभी फॉर्मेट में उनकी एडेप्टेबिलिटी के बारे में बात कर रहे थे. क्लिप गलत समय पर क्रॉप होने के कारण फैंस को लगा कि हर्ष कोहली की आलोचना कर रहे हैं. कमेंटेटर ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला शेयर की, जिसमें एक घटना का मूल वीडियो भी शामिल था. बताया कि कैसे वीडियो को गलत तरीके से क्रॉप किया गया था. उन्होंने समाचार एजेंसी पर 'दुर्भावनापूर्ण संपादन' और 'क्लिकबेट पत्रकारिता' का भी आरोप लगाया.

वीडियो देखें: