'कॉफी विद करण' विवाद के बाद पहली बार दिखे हार्दिक पांड्या, मुंबई एअरपोर्ट पर भाई क्रुणाल पांड्या के साथ किया गया स्पॉट

इन दिनों विवादों से घिरे हार्दिक पंड्या आज कल अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे है. हार्दिक पंड्या और के एल राहुल का 'कॉफी विद करण' वाला एपिसोड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा....

हार्दिक पंड्या और कृनाल पंड्या (Photo Credit- Yogen Shah)

इन दिनों विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या कुछ दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे थे. हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का 'कॉफी विद करण' वाला एपिसोड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. जिसमें हार्दिक पांड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था, और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं. इन टिप्पणियों के वजह से हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था, जिसके वजह से इस स्टार ऑलराउंडर ने खुद को अपने घर में कुछ दिनों के लिए कैद कर लिया था.

आज मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या को उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ स्पॉट किया गया. यह पहली बार हुआ है जब उन्हें इन विवादों के बाद कहीं बाहर देखा गया.

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या-केएल राहुल को लताड़ा, कहा- पत्नी-बेटी हों अगर साथ तो इनके साथ सफर भी नहीं करूंगा

बता दें कि मिडडे से बात करते हए हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने कहा था कि, "हार्दिक ने मैच देखा. जब से वह ऑस्ट्रलिया से वापिस लौटे हैं, तब से वह घर से बाहर नहीं निकले हैं. वो किसी के कॉल्स भी नहीं ले रहे हैं. वो आराम कर रहे हैं."इसके आगे हार्दिक के पिता ने कहा कि, "गुजरात में पब्लिक हॉलिडे था लेकिन हार्दिक ने पतंग नहीं उड़ाई. उन्हें पतंग उड़ना बेहद पसंद है. वह इस त्योहार को मनाने के मूड में नहीं थे."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\