Hardik Pandya T20 Stats Against England: इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या? घातक आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी. इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी. इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है. ऐसे में चलिए इस बड़े मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
टीम इंडिया के घातक आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2017 में खेला था. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हार्दिक पांड्या ने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 29.57 की औसत और 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान हार्दिक पांड्या के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है. हार्दिक पांड्या से ज्यादा रन रोहित शर्मा (467) और विराट कोहली (648) ने बनाए हैं.
गेंदबाजी में कुछ ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हार्दिक पांड्या ने 20 मुकाबलों की 19 पारियों में 24.78 की औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक पांड्या ने दो बार चार विकेट हॉल लिया है. हार्दिक पांड्या की इकॉनमी रेट 8.26 की रही है. हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/33 का रहा है. हार्दिक पांड्या के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (16) और वरुण चक्रवर्ती (14) हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या ने बतौर बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेले हैं. इसकी 23 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 29.38 की औसत से 529 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या की स्ट्राइक रेट 146.53 की रही है. हार्दिक पांड्या के बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है. बतौर गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 28 पारियों में 24.56 की औसत से 30 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक पांड्या की इकॉनमी 8.56 की रही है. इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है.
कुछ ऐसा रहा है हार्दिक का टी20 इंटरनेशनल करियर
हार्दिक पांड्या ने अब तक 136 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसकी 107 पारियों में 28.39 की औसत और 145.36 की स्ट्राइक रेट से 2,243 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या के बल्ले से नौ अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 71 रन रहा है. गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 123 पारियों में 27.19 की औसत के साथ 111 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक पांड्या ने तीन बार चार विकेट हॉल लिया है. हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 का रहा है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.