Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, ऐसे में इस मैच में वह वापसी करना चाहेंगे. आइए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, ऐसे में इस मैच में वह वापसी करना चाहेंगे. आइए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में अब तक 21 मुकाबले खेले हैं. इसकी 21 पारियों में उन्होंने 21.35 की औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59* रन रहा है. हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. वह इस टीम के खिलाफ 4 बार नाबाद भी रहे हैं.

गेंदबाजी में ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 14 पारियों में गेंदबाजी की है. 49.50 की औसत और 9 की इकॉनमी से उन्होंने 6 विकेट लिए हैं. वह इस टीम के खिलाफ अभी तक कोई बड़ा स्पेल नहीं डाल पाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/7 का रहा है. ऐसे में इस मुकाबले में वह अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेंगे.

कुछ ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अब तक 153 मुकाबले खेले हैं. इसकी 141 पारियों में उन्होंने 28.52 की औसत और 147.02 की स्ट्राइक रेट से 2,767 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है. गेंदबाजी में उन्होंने 108 पारियों में 32.03 की औसत और 9.22 की इकॉनमी से 79 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी