पाकिस्तान में सिख लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन किए जाने पर भड़के हरभजन सिंह, कही ये बड़ी बात

हरभजन ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ' इसे यहीं रोकने की जरूरत है. हर धर्म खूबसूरत है. किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य न करें. भगवान एक है. केवल भगवान को फैसला लेने दें कि हमें किस धर्म में पैदा करना है. खुद भगवान बनने की कोशिश न करें. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.'

हरभजन सिंह: (Photo Credit: facebook)

पाकिस्तान के नानकाना साहिब (Nankana Sahib) में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले गुरुद्वारे में तंबी साहिब के एक ग्रन्थि की बेटी को कुछ अनजान लोगों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया. अपहरण के पश्चात लोगों ने उस महिला का जबरन धर्मांतरण कराया और उसके बाद उस महिला का निकाह एक गैर धर्म के लड़के के साथ करा दिया. इस मामले के सामने आने के बाद इस घटना की चारो ओर जमकर आलोचना हो रही है.

इसी कड़ी में टीम इंडिया से बाहर चल रहे फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरभजन ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ' इसे यहीं रोकने की जरूरत है. हर धर्म खूबसूरत है. किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य न करें. भगवान एक है. केवल भगवान को फैसला लेने दें कि हमें किस धर्म में पैदा करना है. खुद भगवान बनने की कोशिश न करें. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.' यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: अगवा कर सिख लड़की का कराया धर्म परिवर्तन, फिर की जबरन शादी, मूक बने इमरान खान से परिवार ने मांगी मदद

बता दें कि लगभग एक हफ्ते पहले सिख युवती जगजीत कौर का कथित तौर पर उसके घर से अपहरण किया गया था. परिवार का आरोप है कि जगजीत को जबरदस्ती इस्लाम कबुल करवाया गया और बाद में एक मुस्लिम लड़के से उसे शादी करने के लिए मजबूर किया गया. इस बीच युवती का शादी समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड