Harbhajan Singh On IND vs PAK Match: पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के समय बदल जाता है माहौल

क्रिकेट की दुनिया में यह कोई रहस्य नहीं है कि भारत-पाकिस्तान की टक्कर दोनों देशों के बीच माहौल को गर्मा देती है, जिसमें जीतने वाली टीम को प्रशंसा मिलती है. वहीं हारने वाली टीम को खरी-खोटी सुननी पड़ती है.

भारत बनाम पाकिस्तान ( Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में यह कोई रहस्य नहीं है कि भारत-पाकिस्तान की टक्कर दोनों देशों के बीच माहौल को गर्मा देती है, जिसमें जीतने वाली टीम को प्रशंसा मिलती है. वहीं हारने वाली टीम को खरी-खोटी सुननी पड़ती है.

रविवार को कोलंबो में एशिया कप के सुपर-4 मैच में जब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा तो ऐसे ही दृश्य दोहराए जाएंगे. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्वीकार किया कि अन्य टीमों की तुलना में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर माहौल काफी अलग होता है. Harbhajan Singh On Yuzvendra Chahal: आगामी वर्ल्ड कप से युजवेंद्र चहल के बाहर होने से हरभजन सिंह हैरान, कही ये बात

हरभजन ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है. भावनाएं इतनी अधिक हैं कि कोई भी मैच से पहले ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि मन में बहुत तनाव होता है. मैं महसूस कर सकता हूं कि यदि आप अन्य टीमों के खिलाफ खेलते हैं और फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, तो माहौल में अंतर होता है."

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "भारतीय क्रिकेटर प्रशंसकों की ओर से भारी दबाव में होते हैं, खासकर जब वे पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, क्योंकि अगर रिजल्ट भारत के पक्ष में नहीं होगा तो खिलाड़ियों पर काफी प्रेशर होता है. उनके दिमाग में बार-बार यही बात आती है कि लोग क्या कहेंगे."

इस दबाव के बारे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दबाव में फंस गए थे, खासकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग से और कैसे दाएं हाथ के बल्लेबाज को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने पहले मैच में  अपना शिकार बनाया.

शोएब ने कहा, "मैंने पहले कभी रोहित को इस तरह प्रेशर में नहीं देखा. भारत-पाकिस्तान मैच का दबाव खिलाड़ियों पर ऐसा बहुत ज्यादा रहता है और यह दोनों तरफ के खिलाड़ियों के लिए है."

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

India vs West Indies 3rd T20I Match Preview: इंदौर में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Rawalpindi Weather Update: रावलपिंडी में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies, 3rd T20I Match Indore Weather Update: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Preview: रावलपिंडी में आज खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स