GT Players to Wear Lavender Jersey: 22 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में लैवेंडर जर्सी पहनेंगे गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी, दुनिया को देंगें ये खास मेसेज

आईपीएल 2025 के तहत खेले जाने वाले गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले में एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 मई को होने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी पारंपरिक नीली जर्सी की जगह लैवेंडर रंग की खास जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे.

GT Players to Wear Lavender Jersey: आईपीएल 2025 के तहत खेले जाने वाले गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले में एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 मई को होने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी पारंपरिक नीली जर्सी की जगह लैवेंडर रंग की खास जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे. इस पहल का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता फैलाना और एकजुटता दिखाना है. यह तीसरा साल होगा जब गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइज़ी कैंसर के खिलाफ इस मुहिम को समर्थन दे रही है. इससे पहले 2023 और 2024 में भी टीम ने IPL मैचों के दौरान लैवेंडर जर्सी पहनकर यह संदेश दिया था कि खेल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना भी उतना ही ज़रूरी है. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग का 58वां मुकाबलें का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ताकत सिर्फ खेल में नहीं, हौसले में भी होती है

टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, "Strength isn't just in the game, it's for standing in for a cause 🙌" यानी ताकत सिर्फ मैदान पर खेल दिखाने की नहीं होती, बल्कि एक नेक काम के लिए खड़े होने की भी होती है. गुजरात टाइटंस की यह पहल ना केवल कैंसर से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति का प्रतीक है, बल्कि इससे लाखों दर्शकों के बीच जागरूकता फैलाने का भी उद्देश्य जुड़ा हुआ है.

कैंसर के खिलाफ उम्मीद की एक नई मिसाल

लैवेंडर रंग को पूरी दुनिया में सभी प्रकार के कैंसर के लिए जागरूकता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. गुजरात टाइटंस की यह कोशिश खिलाड़ियों और प्रशंसकों को एकजुट करने का एक माध्यम बनती जा रही है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर समाज में संजीदगी और सहयोग का माहौल बन सके. आईपीएल 2025 में जहां एक ओर प्लेऑफ की दौड़ अपने चरम पर होगी, वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक खास सामाजिक संदेश के साथ खेला जाएगा GT vs LSG का यह मुकाबला। गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ी इस दिन लैवेंडर जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे और अपने तरीके से कैंसर के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें उनके खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं 'मेन इन ब्लू' का प्रदर्शन

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\