GGT W vs UP W WPL 2025 Live Streaming: आज महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का तीसरा मैच आज गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच आज यानी 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात का दूसरा मैच है.

Gujarat Giants (Photo: X/@Giant_Cricket)

Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women 3rd Match, WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का तीसरा मैच आज गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच आज यानी 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात का दूसरा मैच है. पहले मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने 6 विकेट से हरा दिया. हालांकि अपने दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स की नजरें मैच जीतने पर होगी. दूसरी ओर,  यूपी वॉरियर्स महिला टीम अपना सीजन का पहला मैच खेलेगी. जिमसें जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी. गुजरात जायंट्स की कमान एश्ले गार्डनर के हाथों में होगी. जबकि दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स कप्तानी करेंगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद होगी.

यह भी पढें: ZIM vs IRE 2nd ODI 2025 Live Streaming: आज दूसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी आयरलैंड, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

महिला प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?

महिला प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच तीसरा मुकाबला 16 फरवरी रविवार को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

महिला प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच तीसरा मुकाबला कहां देखें?

महिला प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच तीसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

गुजरात जाइंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देयोल, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, मेघना सिंह, डेनिएल गिब्सन, फोबे लिचफील्ड, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, प्रकाशिका नाइक, भारती फुलमाली

यूपी वारियर्स महिला टीम: दीप्ति शर्मा (कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), चमारी अथापथु, वृंदा दिनेश, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना, अरुशी गोयल, चिनेले हेनरी, अलाना किंग, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Prediction: वडोदरा में आज यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में आज यूपी वारियर्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गुजरात जायंट्स के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Preview: आज यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच महा मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला

\